Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपाइयों ने मनाया मिलन समारोह, लिया संगठन मजबूती का संकल्प
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपाइयों ने मनाया मिलन समारोह, लिया संगठन मजबूती का संकल्प

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपाइयों ने मनाया मिलन समारोह, लिया संगठन मजबूती का संकल्प

    रविवार, जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का नववर्ष पर वार्षिक मिलन-समारोह सह वनभोज रविवार को डिमना की खूबसूरत वादियों के बीच सम्पन्न हुआ। वनभोज में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, मेनका सरदार ने हिस्सा लिया। वनभोज में व्यवस्था नियंत्रण हेतु पार्टी की ओर से पास की पूर्व व्यवस्था की गई थी। सभी मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए मंडलवार स्टॉल लगाए गए थे। वनभोज में करीब पाँच हजार कार्यकर्ताओं ने स्वादिष्ट व लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। वहीं, डिमना लेक के तटों पर कई कार्यकर्ताओं ने फ़ोटो खिंचवाई व ख़ूब मस्ती की। समारोह स्थल पर मनोरंजन व खेल-कूद के इंतेजाम भी किए गए थे। डीजे पर बज रहे तेज संगीत पर कार्यकर्ता जमकर थिरके। इस दौरान महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया जहाँ विजेताओं को पुरुस्कार प्रदान किया गया।

    इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरशिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उनके छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर श्री दास ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें राष्ट्र व समाज निर्माण के लिए त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है, उनका सम्पूर्ण जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं, मिलन-समारोह पर कहा कि भाजपा पार्टी परिवार के समान है, जहाँ सभी कार्यकर्ता परिवार की तरह एक दूसरे से आत्मीय रूप से जुड़ें हैं। कहा कि वनभोज के दौरान सबों से मिलना हमेशा सुखद अनुभव होता है। आगामी दिनों में पार्टी मजबूत बनकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करेगी। उन्होंने नववर्ष पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी व सुख, समृद्धि और शांति की शुभकामनाएं व्यक्त की।

    इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, देवेंद्र सिंह, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा,महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,देवेंद्र सिंह,रामबाबू तिवारी, भरत सिंह, कुलवंत सिंह बंटी,भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, खेमलाल चौधरी,मिथिलेश सिंह यादव, गुंजन यादव, बोलटू सरकार,राकेश सिंह, कमलेश सिंह,योगेश मल्होत्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा,काजू सांडिल्य, मनोज वाजपेयी, प्रबीर चटर्जी राणा, पप्पू मिश्रा, दीपक झा, श्रीराम प्रसाद, ध्रुव मिश्रा, रमेश नाग, संतोष ठाकुर, धीरज पासवान,सोनिया साहू,सीमा दास,पुष्पा तिर्की,लक्ष्मी मिर्धा, सुशांतो पांडा,सरस्वती साहू,नीलू झा,ज्योति अधिकारी, समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड के लोगों ने जो सम्मान दिया है, उसकी आवाज दूर तक जा रही है:हेमंत सोरेन
    Next Article जमशेदपुर में संगठन तैयार करेंगे सरयू राय

    Related Posts

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    May 25, 2025

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    May 25, 2025

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    May 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    रबीन्द्रनाथ महतो – एक जननेता से संवाद का अनुभव

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए! राजा सिर्फ राज्य बनाते हैं,ऋषियों के सांस्कृतिक अवदान से बनता है राष्ट्र

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.