“अभय सिंह की पहल पर काशीडीह दुर्गापूजा मैदान का निरीक्षण, प्रशासन ने दिया भरोसा”
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अभय सिंह की पहल पर जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडे ने बुधवार सुबह काशीदीह दुर्गापूजा मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हर समस्या पर चर्चा की गई और समाधान का भरोसा दिया गया।
पूजा समिति ने जिला प्रशासन के इस सकारात्मक रवैये की सराहना की और धन्यवाद व्यक्त किया। समिति ने कहा कि प्रशासन का यह कदम न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करेगा बल्कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने में मदद करेगा।
अभय सिंह का कहना:
“हमारी पूरी कोशिश है कि काशीडीह दुर्गापूजा इस बार और भी बेहतर और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। प्रशासन की तत्परता से श्रद्धालुओं का विश्वास और बढ़ा है।”
प्रशासन की प्राथमिकताएं
भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती
पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश
मैदान और आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान
आपातकालीन चिकित्सा टीम की उपलब्धता
सीसीटीवी और लाइटिंग व्यवस्था की जांच

