कुशवाहा संघ जमशेदपुर ने आयोजित किया मेगा रक्तदान शिविर, 101 यूनिट रक्त संग्रह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। साकची स्थित कुश भवन में कुशवाहा संघ जमशेदपुर द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ डॉक्टर कुंदन कुमार, डॉक्टर अर्चना डोडिया, साकची थाना के एसआई जितेंद्र कुमार वर्मा एवं संघ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। सभी रक्तदाताओं को गिफ्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में समाज के वरिष्ठजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

