राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: अपर समाहर्ता पूनम कच्छप की अध्यक्षता में 19 सितम्बर को राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी अंचल निरीक्षकों को जंगल-झाड़ी एवं अधिसूचित वन भूमि का अद्यतन विवरण शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। नगर पंचायत के डंपिंग यार्ड हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित करने, न्यायालय से लंबित मामलों का निष्पादन करने तथा नीलाम पत्र से जुड़े कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया गया। जीएम लैंड सर्वे में प्रगति लाने, प्राकृतिक आपदा प्रभावित लाभुकों को अनुग्रह राशि भुगतान और जनता दरबार के आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

