Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गदरा में तंबाकू और नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल को घोषित किया गया तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गदरा में तंबाकू और नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल को घोषित किया गया तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 20, 2025Updated:September 20, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गदरा में तंबाकू और नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल को घोषित किया गया तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम डॉ. साहिर पॉल के निर्देशानुसार पोटका प्रखंड अंतर्गत  जे. जे. गांधी इंटर कॉलेज, गदरा में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धाऊरिया के मार्गदर्शन में किया गया।

    जिला परामर्शी मौसुमी चटर्जी ने उपस्थित बच्चों को तंबाकू से निकलने वाले हानिकारक रसायनों, निकोटिन के दुष्परिणाम और कोटपा अधिनियम 2003 की जानकारी दी। कार्यक्रम के सोशल वर्कर कुंदन कुमार ने बताया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने तंबाकू और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे ओरल कैंसर, गले का कैंसर, उच्च रक्तचाप और मधुमेह के खतरों पर विस्तार से चर्चा की।

    कार्यक्रम के अंत में बच्चों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई और पुरस्कृत भी किया गया। कॉलेज को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार सिंह एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

    Awareness program on tobacco and drug de-addiction in Gadra school declared tobacco free educational institution
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवोट चोरी के आरोप और लोकतंत्र का संकट देवानंद सिंह 
    Next Article भारी पुलिस सुरक्षा और एसईसीएल अफसरों की कड़ी निगरानी में कुसमुंडा खदान हुआ चालू

    Related Posts

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    October 25, 2026

    दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन

    October 25, 2026

    आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा 54वें वर्ष में

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casino zonder verificatie spelen: waar snelheid op de speler wacht

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    Big Bass Bonanza met iDEAL: stortingen, kassa en doorlooptijd onder de loep

    Sloten met hoge volatiliteit kiezen: een praktische keuze voor wie de uitkomst verdraagt

    दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन

    आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा 54वें वर्ष में

    एस टाइप मैदान में पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    300 सीएफटी के चालान पर 700 से 800 सीएफटी बालू, छह हाइवा जब्त

    जल्द होगी जमीन की मापी : ईचागढ़ थाना प्रभारी

    जन चेतना समिति के रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.