राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त जामताड़ा का संकल्प
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में एसजीएसवाई सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह (17 सितंबर-16 अक्टूबर) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पोषण रैली एवं जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उपायुक्त ने कहा कि कुपोषण मुक्त जिले के लिए सबों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने माताओं व बच्चियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और सही पोषण को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता और वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार ने भी पोषणयुक्त आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर अन्नप्राशन, गोदभराई, प्रदर्शनी, शपथ ग्रहण और पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

