आदि कर्मयोगी अभियान पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में 16 सितंबर 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि आनंद (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान (17 सितंबर से 02 अक्टूबर) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को समन्वय बनाकर अभियान सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनजातीय कल्याण हेतु पारदर्शी व जवाबदेह शासन को बढ़ावा देना और समाज निर्माण में जनजातीय परिवारों की समान भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास समेत कई विभाग शामिल होंगे। बैठक में परियोजना निदेशक ITDA श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

