जामताड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर व मेगा हेल्थ कैंप आयोजित
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : जेबीसी प्लस 2 सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में 16 सितंबर 2025 को जिला प्रशासन की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सह मेगा सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन अभियान अंतर्गत मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार व डॉ. भारती कश्यप ने किया। मंत्री ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर का बचाव संभव है, भयभीत न हों और निःशुल्क स्क्रीनिंग कराएं। उपायुक्त ने स्वस्थ समाज को समृद्धि का आधार बताया। कैंप में नेत्र जांच, सामान्य स्वास्थ्य जांच, कैंसर स्क्रीनिंग और आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

