Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम अस्पताल प्रबंधन संग विधायक सरयू राय की बैठक में बड़ा फैसला
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमजीएम अस्पताल प्रबंधन संग विधायक सरयू राय की बैठक में बड़ा फैसला

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम अस्पताल प्रबंधन संग विधायक सरयू राय की बैठक में बड़ा फैसला

    हिल व्यू कालोनी और रिपीट कालोनी की सीमा पर मेडिकल वेस्ट न फेंका जाए

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को एमजीएम अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल की चारदीवारी के साथ-साथ हिल व्यू कालोनी और रिपीट कालोनी की लंबी सीमा है। एमजीएम से निकलने वाला कूड़ा-कचरा वहां फेंका जाता है। उसे रोका जाए। इलाके के लोग दुर्गंध से परेशान हैं। दुर्गंध दूर करने की व्यवस्था की जाए। प्रबंधन के साथ हुई बैठक में यह तय हुआ कि रिहायशी इलाकों और एमजीएम के बीच की बाउंड्री को बिल्कुल फ्री छोड़ा जाए। उसके किनारे-किनारे पेड़ लगाए जाएं। अस्पताल का मेडिकल वेस्ट उधर नहीं फेंका जाए। उधर कोई निर्माण कार्य भी नहीं कराया जाए। अस्पताल प्रबंधन ने  राय से कहा कि मेडिकल वेस्ट फेंकने के लिए अस्पताल परिसर में ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

    बैठक में  राय ने आईसीयू निर्माण का भी मामला उठाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में एक आईसीयू का निर्माण हो रहा है। यह कोई अन्य संस्था बना रही है। इस संस्था ने वहां गंदगी फैला रखी है। इस संस्था ने नाले के ऊपर अस्थायी शौचालय बना दिया है। श्री राय ने कहा कि उसका काम तब तक रोकें, जब तक वह चीजों को ठीक नहीं करता है। किसी भी सूरत में एमजीएम अस्पताल के कारण रिहायशी इलाके के लोगों को परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सब लोग मिल कर करेंगे। बैठक में मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक आरके मंधान, उपाधीक्षक नकुल चौधरी, प्रिंसिपल दिवाकर हांसदा, डॉ. मांझी आदि मौजूद रहे।

    एमजीएम अस्पताल प्रबंधन संग विधायक सरयू राय की बैठक में बड़ा फैसला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल जादूगोड़ा में भ्रष्टाचार के खिलाफ 16 सितंबर को धरना देंगे आरटीआई कार्यकर्ता
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.