आयुष चिकित्सा विभाग के शिविर में 200 से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।आयुष चिकित्सा विभाग की ओर से प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत सचिवालय परिसर जगन्नाथपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत की प्रभारी मुखिया रिंटू देवी ने फीता काटकर किया। इस शिविर में चिकित्सकों द्वारा 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाई दी गई। इस दौरान हड्डी एवं जोड़ों में दर्द ज्यादा मामले सामने आए। मौके पर उपस्थित सीएचओ डॉ0 प्रभा रानी महतो ने बताया कि विभाग द्वारा समय समय पर नियमित रूप से पूरे जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम में शुक्रवार को जगन्नाथपुर पंचायत सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। इस मौके पर लोगों को बरसात के मौसम में होने वाले बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर योगा प्रशिक्षक अभिषेक राउत एवं राजमणि महतो के द्वारा योगाभ्यास भी कराया गया। इसके सफल आयोजन में सहिया ऊषा कुमारी, शांति कुमारी, तारामुणि हांसदा, मालती महतो आदि का योगदान रहा।


