गोलमुरी पुलिस केंद्र में 21वीं कोल्हन क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का समापन, विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गोलमुरी: पुलिस केंद्र गोलमुरी में पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हन) क्षेत्र, चाईबासा की अध्यक्षता में 21वीं कोल्हन क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, पुलिस अधीक्षक चाईबासा एवं पुलिस अधीक्षक सरायकेला सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

समापन समारोह के दौरान प्रतियोगिता में विजेता रही टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क और खेल भावना को बढ़ावा देना बताया गया।

