स्कूली बच्चों के बीच नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 12 सितम्बर 2025 एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड, जमशेदपुर द्वारा टिनप्लेट आंध्रा क्लब विद्यालय, गोलमुरी में नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा प्रबंधक प्रकाश गिरी और सेफ्टी इंजीनियर नवीन ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रश्न पूछे और सुझाव साझा किए।

फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष श्रीमती रविंदर कौर ने कहा कि बच्चों को समय रहते सही दिशा देना जरूरी है ताकि वे सुरक्षित और सशक्त भविष्य बना सकें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य मुकुल मिश्रा, प्रदेश महासचिव शशि आचार्य, जिला अध्यक्ष सुजाता सिंह, डायरेक्टर पुष्प लता सिंह, महासचिव अमृता कुलताज और सिमरन मेहरा का सहयोग रहा।

