Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल तुरामडीह माइंस में करंट से ठेका मजदूर की मौत, सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल तुरामडीह माइंस में करंट से ठेका मजदूर की मौत, सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल तुरामडीह माइंस में करंट से ठेका मजदूर की मौत, सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता

    जादूगोड़ा।यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के तुरामडीह माइंस स्थित मिल डिविजन में शनिवार को काम के दौरान एक ठेका मजदूर जयराम हांसदा (40 वर्ष) की मौत हो गई। पोटका प्रखंड निवासी जयराम क्यू कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत कार्यरत थे।

    जानकारी के मुताबिक, वह जमीन से कुछ ऊँचाई पर वेल्डिंग का काम कर रहे थे, तभी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों ने उन्हें तुरामडीह अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से रेफर कर टाटा मुख्य अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया। लेकिन वहाँ पहुँचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    सुरक्षा उपकरण नहीं मिलने का आरोप

    साथी मजदूरों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सेफ्टी इक्विपमेंट उपलब्ध नहीं कराया जाता, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। कुछ महीने पहले भी जादूगोड़ा डैम के पास श्याम मांझी नामक ठेका मजदूर की करंट से मौत हुई थी, लेकिन उनके परिवार को अब तक मुआवजा नहीं मिला।

    प्रबंधन की चुप्पी

    तुरामडीह मैकेनिकल विभाग के हेड पीएस माझी से जब इस संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया और वरीय अधिकारियों से बात करने को कहा।

    मजदूरों और परिवार की मांग

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथी मजदूरों ने मांग की कि उचित मुआवजा दिया जाए और सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों।

    बड़ा आंदोलन संभव

    मजदूर संगठनों का आरोप है कि यूसीआईएल में सुरक्षा उपकरणों में भारी कटौती की गई है और ठेकेदारों की मिलीभगत से मजदूरों का शोषण हो रहा है। सुरक्षा जागरूकता अभियान भी बंद कर दिया गया है। मजदूर संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे। यूसीआईएल में लगातार हो रही मजदूरों की मौत और दुर्घटनाएँ नए सीएमडी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई हैं।

    यूसीआईएल तुरामडीह माइंस में करंट से ठेका मजदूर की मौत सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधर्म चंद्र पोद्दार का पलटवार : 50 हजार रंगदारी का आरोप झूठा, विवेक चौधरी पर करूंगा मानहानि का मुकदमा
    Next Article यूसीआईएल में प्रमोशन विवाद: सीएमडी पीए सुरोजित दास पर उठे सवाल, मजदूरों ने जांच की मांग

    Related Posts

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.