कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए समरेंद्र तिवारी ने पर्यवेक्षक को सौंपा आवेदन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला।सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं तमाड़ विधानसभा के एलडीएम समरेंद्र तिवारी ने जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन दाखिल किया। उन्होंने शुक्रवार को सरायकेला परी सदन में जिला अध्यक्ष चुनाव के सिलसिले में आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक विश्व रंजन मोहंती को अपना आवेदन सौंपा।


