अज़ीम प्रेमजी फाऊंडेशन की ओर से प्रायोजित ग्राम स्वशासन अभियान कार्यक्रम को देखने हेतु आई एक टीम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अज़ीम प्रेमजी फाऊंडेशन की ओर से प्रायोजित ग्राम स्वशासन अभियान कार्यक्रम को देखने हेतु श्रीमान सन्नी जी, कैलाश जी, सुभाष जी और शिवांगी जी ने डुमरिया प्रखण्ड का दौरा किया। इस क्रम में वे धोलाबेड़ा पंचायत के धोलाबेड़ा गाँव पहुंचे।

सर्वप्रथम ग्राम सभा सचिवालय में सभी मेहमानों का स्वागत ग्राम प्रधान एवं महिलाओं द्वारा पारम्परिक तरीकों से किया गया जहाँ उन्होंने कार्यालय में मौजूद दस्तावेज और अन्य सामग्रियों को देखा। तत्पश्चात उन्होंने “काम मांगो” अभियान के दौरान शुरू किए गए दो काम , आम बागवानी एवं मैदान समतलीकरण को देखा। साथ ही टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों के श्रमदान से बने एक कुँए को भी देखा।

उसके बाद मेहमानों ने गाँव के सभी सदस्यों के साथ विद्यालय प्रांगण में बैठक की , जिसमें चल रहे परियोजना से सम्बंधित कई सवाल पूछे गए जिसका ग्रामीणों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। लंबी वार्ता के बाद मेहमानों ने सबको धन्यवाद देकर बैठक को समाप्त किया।

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्यों ने
श्रमजीवी महिला समिति के सदस्यों एवं तरफ परगना लखन मार्डी जी से अनुरोध किया कि वे अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले स्कॉलरशिप से अधिकतम छात्राओं को जोड़ने का कार्य करें ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में परियोजना के कार्यकर्ताओं के अलावा तरफ परगना लखन मार्डी, मुखिया गुमी सोरेन, ग्राम प्रधान हिन्दू सोरेन के साथ समस्त धोलाबेड़ा निवासियों का सहयोग रहा।

