कदमा गणेश पूजा मैदान में उमड़ी आस्था, सुहागिन महिलाओं ने की कुमकुम पूजा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ऐतिहासिक कदमा गणेश पूजा मैदान में आयोजित गणपति उत्सव के दौरान शुक्रवार को बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने कुमकुम पूजा में भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने सुहाग और संतान की लंबी उम्र की कामना की।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, सुहागिन महिलाएं पहले गणपति की मूर्ति बनाती हैं और पूजा-अर्चना कर अन्य महिलाओं को सुहाग की निशानी भेंट करती हैं।
हर साल गणपति उत्सव पर बालाजी गणपति विलास प्रांगण में इस परंपरागत कुमकुम पूजा का आयोजन होता है, जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल होती हैं।

