Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल: व्यापारी से दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, 24 घंटे में दूसरी वारदात
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल: व्यापारी से दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, 24 घंटे में दूसरी वारदात

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 4, 2025Updated:September 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल: व्यापारी से दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, 24 घंटे में दूसरी वारदात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं। महज 24 घंटे के भीतर लूट की दूसरी बड़ी घटना ने व्यापारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने व्यापारी साकेत अग्रवाल की आंख में मिर्च पाउडर डालकर 30 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।

    घटना उस समय हुई जब व्यापारी अपनी स्कूटी से बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। गुरुद्वारा के पास पहले से घात लगाए कार सवार अपराधियों ने व्यापारी को रोका, आंखों में मिर्च पाउडर डाला और बैग लूटकर फरार हो गए। भागते समय अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

    सूचना पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, लेकिन अपराधियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

    व्यापारियों का कहना है कि पुलिस केवल जांच और कार्रवाई की बात करती है, जबकि अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। व्यापारिक संगठन अब आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं, उनका कहना है कि अगर जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

    24 घंटे में दूसरी वारदात जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल: व्यापारी से दिनदहाड़े 30 लाख की लूट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगणीनाथ सेवा संस्थान में 12 सितंबर को होगा निर्वाचन, अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर मतदान
    Next Article जमशेदपुर में अपराध पर भाजपा का हमला: “औद्योगिक नगरी में जान-माल की सुरक्षा को तरस रहे लोग

    Related Posts

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    May 26, 2026

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    May 26, 2026

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.