गणीनाथ सेवा संस्थान में 12 सितंबर को होगा निर्वाचन, अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर मतदान

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : श्री गणीनाथ सेवा संस्थान (मध्यदेशीय वैश्य) निर्वाचन सत्र 2025-2028 की चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बुधवार को संस्था के सभागार में मुख्य चुनाव पदाधिकारी मोहन प्रसाद गुप्ता (मानगो) और चार अतिरिक्त चुनाव पदाधिकारियों – निरंजन प्रसाद (कदमा), राजकुमार प्रसाद (काशीडीह), संजीव प्रसाद (मानगो) और धर्मेंद्र कुमार (गोलमुरी) की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में तय नियमावली के अनुसार अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन पत्र 6 और 7 सितंबर को प्राप्त होंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 8 सितंबर जबकि नामांकन वापसी की तिथि 9 सितंबर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है। इसी दिन शाम 6 बजे अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित होगी।

मतदान 12 सितंबर (शुक्रवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संस्था के सभागार, गोलमुरी में होगा। मतदान उपरांत उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

