साकची पूर्वी व बर्मामाइंस क्षेत्र को मिली विकास की सौगात सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने किया योजनाओं का शिलान्यास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के साकची पूर्वी और बर्मामाइंस को मंगलवार को बड़ी सौगात मिली। सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत दो योजनाओं का शिलान्यास किया।

योजनाओं में साकची कालीमाटी गोलचक्कर से बसंत सेंट्रल रोड तक फ्लैंक में पेवर ब्लॉक और नाली मरम्मतीकरण, वहीं बर्मामाइंस के लक्ष्मीनगर व रामाधीन बगान में सड़कों का निर्माण शामिल है। इन कार्यों पर कुल 28.42 लाख रुपये व्यय होंगे।

इस अवसर पर सांसद और विधायक ने कहा कि यह परियोजनाएँ जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संवेदकों को गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। साथ ही आश्वासन दिया कि कार्य जल्द पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और निवासी उपस्थित रहे।


