भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय पर हमला, गंभीर रूप से घायल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष एवं अधिवक्ता वैधनाथ उपाध्याय उर्फ पप्पू उपाध्याय पर सोमवार को कुछ युवकों ने हमला कर दिया। यह घटना नए एमजीएम अस्पताल भवन के समीप हुई।

हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मारपीट की यह वारदात अचानक हुई। हालांकि हमले के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान की जा रही है।


