Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफजलपुर में टीओपी व्यवस्था बहाल करने की दिशा में विधानसभा अध्यक्ष का सराहनीय प्रयास
    Breaking News Business जामताड़ा रांची

    अफजलपुर में टीओपी व्यवस्था बहाल करने की दिशा में विधानसभा अध्यक्ष का सराहनीय प्रयास

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अफजलपुर में टीओपी व्यवस्था बहाल करने की दिशा में विधानसभा अध्यक्ष का सराहनीय प्रयास

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमावर्ती इलाक़ा होने के कारण जामताड़ा ज़िले के नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत अफजलपुर में अब बहुत जल्द टीओपी व्यवस्था बहाल होगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस की मौजूदगी बेहद महत्वपूर्ण है। लंबे समय से यहां टीओपी (थाना आउट पोस्ट) की व्यवस्था बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को असुरक्षा की भावना का सामना करना पड़ रहा था। अपराध, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए क्षेत्र के निवासियों द्वारा लगातार टीओपी पुनः स्थापित करने की मांग की जा रही थी।

    इस दिशा में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने राज्य के डीजीपी और अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर हाई पावर कमेटी में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। श्री महतो ने स्पष्ट रूप से कहा कि अफजलपुर में पहले टीओपी की व्यवस्था मौजूद थी, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहती थी।

    उनकी निरंतर पहल के परिणामस्वरूप अब टीओपी व्यवस्था बहाल करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कागजी औपचारिकताओं का अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही वहां पर पुनः पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और थाना आउट पोस्ट को सक्रिय कर दिया जाएगा।

    टीओपी की बहाली से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी, सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी और लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा। साथ ही, अपराधियों में पुलिस का भय कायम होगा और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

    अफजलपुर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग लंबे समय से इस मांग को लेकर आवाज उठा रहे थे। श्री रविंद्रनाथ महतो ने न केवल उनकी पीड़ा को समझा, बल्कि इसे उच्चतम स्तर पर प्रभावी तरीके से उठाकर समाधान का रास्ता भी खोला। यह उनके जनसरोकार और सकारात्मक नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।

    जल्द ही टीओपी के फिर से सक्रिय हो जाने के बाद यह क्षेत्र शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में नए कदम बढ़ाएगा। विधानसभा अध्यक्ष का यह प्रयास निश्चित रूप से अफजलपुर के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा और सीमावर्ती इलाके में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंघ-बीजेपी के रिश्तों और काशी-मथुरा पर संघ प्रमुख भागवत के बयान के मायने
    Next Article महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वाबलंबी वार्षिक आमसभा उपस्थित हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष

    Related Posts

    यूरेनियम देने वाली UCIL की जादूगोड़ा कॉलोनी बदहाल, सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर उठे सवाल

    July 31, 2026

    कांग्रेस जिला सचिव ने उपायुक्त को लिखा पांच सूत्री मांग पत्र

    July 31, 2026

    विकास के नाम पर आफत: 4 करोड़ की केबलिंग से जादूगोड़ा की सड़कें बनीं मौत का जाल

    July 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूरेनियम देने वाली UCIL की जादूगोड़ा कॉलोनी बदहाल, सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर उठे सवाल

    कांग्रेस जिला सचिव ने उपायुक्त को लिखा पांच सूत्री मांग पत्र

    विकास के नाम पर आफत: 4 करोड़ की केबलिंग से जादूगोड़ा की सड़कें बनीं मौत का जाल

    हरिणा मुक्तेश्वर धाम में श्रावण सोमवारी की तैयारी का विधायक संजीव सरदार ने लिया जायजा

    सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम 13 अगस्त को, ICC HCL के ईडी उमेश सिंह को दिया गया आमंत्रण

    विहिप ने साधु-संतों के अपमान पर जताया कड़ा विरोध, कार्रवाई की मांग

    साधु-संतों के अपमान पर विहिप ने जताया विरोध, संसद में भगवा वस्त्र पहनने पर कार्रवाई की मांग

    जुबली पार्क के बाहर महिला से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार

    जमशेदपुर: जुबली पार्क के बाहर महिला से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

    भगवा वस्त्र विवाद: विहिप ने पप्पू यादव और राहुल गांधी पर साधु-संतों के अपमान का लगाया आरोप, मांगी माफी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.