Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची में 19 से 21 सितंबर तक डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 कोल्हान के व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया आमंत्रित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रांची में 19 से 21 सितंबर तक डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 कोल्हान के व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया आमंत्रित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची में 19 से 21 सितंबर तक डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 कोल्हान के व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया आमंत्रित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 की मेज़बानी करने जा रही है। 19 से 21 सितंबर तक आयोजित होने वाला यह भव्य कार्यक्रम भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के संयुक्त तत्वावधान में खेलगांव स्थित विश्वनाथ शाहदेव स्टेडियम में होगा।

    तीन दिवसीय इस आयोजन में 200 से अधिक रक्षा एवं प्रौद्योगिकी कंपनियां शामिल होंगी। इनमें 50 से अधिक एमएसएमई और स्टार्टअप भी हिस्सा लेंगे। डीआरडीओ और देश की अग्रणी निजी कंपनियां अपनी अत्याधुनिक सैन्य तकनीक और क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेना के उपकरणों का लाइव डेमो और नवीनतम रक्षा तकनीकों की प्रदर्शनी होगी।

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित एक होटल में शहर के प्रबुद्धजनों और व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि एक्सपो भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को प्रदर्शित करने के साथ ही रक्षा उत्पादन को और सशक्त बनाने का मंच बनेगा। संजय सेठ ने कहा, “कभी रक्षा आयात पर निर्भर रहने वाला भारत आज 92 देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव हमारी सैन्य शक्ति का प्रमाण हैं।”

    उन्होंने शहर के व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से “स्वदेशी अपनाओ” अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की अपील की। संजय सेठ ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों पर “स्वदेशी अपनाएं” का पोस्टर अवश्य लगाएं, ताकि देश की आर्थिक मजबूती में योगदान दिया जा सके।

    एशिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा कि झारखंड में पहली बार हो रहे इस एक्सपो से कोल्हान के व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में B2B मीटिंग्स आयोजित होंगी, जिनसे व्यापारियों को डिफेंस सेक्टर से सीधे जुड़ने और नए अवसर तलाशने का मौका मिलेगा। भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए कहा कि डिफेंस एक्सपो भारत की स्वदेशी तकनीक और आत्मनिर्भर रक्षा नीति का प्रतीक बनेगा।

    इस अवसर पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतिरयार, सीआईआई प्रतिनिधि उदित अग्रवाल, चैंबर उपाध्यक्ष अनिल मोदी, मानव केडिया, जवाहर विग, राजीव अग्रवाल, पुनीत कॉन्टिया, बिनोद शर्मा, दशरथ उपाध्याय, दिलीप गोयल, योगेश मल्होत्रा, विनोद देबूका, हेमंत गोयल, उमेश चथरथ, चिंटू भलोटिया, महेश अग्रवाल, दीपक पंचमिया, अमृत चौधरी, हरजीत सिंह बुटे, लिप्पु शर्मा, तारणपाल सिंह राजू, प्रवीण, दशरथ गुप्ता, संतोख सिंह, प्रेम झा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया आमंत्रित रांची में 19 से 21 सितंबर तक डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 कोल्हान के व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम में बड़ी कार्रवाई : एक माह में 49,764 राशन कार्डधारियों के नाम डिलीट, तीन माह में 2,476 ने किया सरेंडर उपायुक्त की सख्त चेतावनी “अपात्र पाए जाने पर होगी विधि सम्मत कार्रवाई”
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    1.25 लाख घूस लेते मुखिया रंगे हाथ गिरफ्तारः निगरानी विभाग की कार्रवाई, समस्तीपुर में शिक्षक से मांगे थे 5 लाख रुपये

    June 10, 2026

    गिरिडीह तीन मासूम बेटियों की हत्या से दहला तुरुकडीहा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

    June 10, 2026

    भारतीय लोकतंत्र: कलम बनाम लाठी की दिशा में बढ़ता समाज

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1.25 लाख घूस लेते मुखिया रंगे हाथ गिरफ्तारः निगरानी विभाग की कार्रवाई, समस्तीपुर में शिक्षक से मांगे थे 5 लाख रुपये

    गिरिडीह तीन मासूम बेटियों की हत्या से दहला तुरुकडीहा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

    भारतीय लोकतंत्र: कलम बनाम लाठी की दिशा में बढ़ता समाज

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पर गरमाया सियासी संग्राम

    मोहन भागवत का सवाल: क्या भारत विश्वगुरु बनने को तैयार?

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने दिवंगत पत्रकार मृत्युंजय सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को संबल और बेटी के भविष्य को संवारने का संकल्प

    मोदी युग के बारह वर्ष: भारत का विकास और वैश्विक उदय

    21 जून को होगी NEET (UG)-2026 परीक्षा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने चलाया सेवा, स्वच्छता और विकास अभियान

    धालभूमगढ़ में कांग्रेस का संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम, संगठन मजबूती और मतदाता जागरूकता पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.