CNT एक्ट उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत नौ दोषियों को सजा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। CNT एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासी जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े 15 साल पुराने मामले में रांची स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राज्य के पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का को सात-सात साल की सजा सुनाई है।

इसके अलावा तत्कालीन LRDC कार्तिक कुमार प्रभात समेत नौ आरोपियों को पाँच साल और कुछ को चार साल की कारावास की सजा दी गई है। साथ ही कोर्ट ने सभी दोषियों पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। आदेश में कहा गया है कि यदि जुर्माना जमा नहीं किया गया तो दोषियों को एक-एक वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।


