सीसीएल सौंदा में ठेकेदार के क्रेशर पर फायरिंग, दहशत का माहौल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रामगढ़। सीसीएल सौंदा स्थित ठेकेदार पप्पू जैन के क्रेशर पर शुक्रवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने चार राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटनास्थल से बरामद पर्चा राहुल दुबे गैंग की संलिप्तता की ओर इशारा करता है।

फायरिंग के बाद सीसीएल सौंदा बी साइडिंग बंद हो गई, जिससे ट्रांसपोर्टिंग कार्य प्रभावित हुआ। पुलिस ने ओपी क्षेत्र में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। हाल ही में राहुल दुबे गैंग द्वारा सयाल में भी इसी तरह की फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। लगातार घटनाओं से ठेका कंपनियों में दहशत का माहौल है।


