सिंहभूम चैम्बर की प्लेटिनम जुबिली पर ‘महासचिव फोटो गैलरी’ का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली वर्ष पर शनिवार को ‘महासचिव फोटो गैलरी’ का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। इस मौके पर उन्होंने ‘स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं’ पोस्टर का भी विमोचन किया।

चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि यह गैलरी पूर्व महासचिवों के योगदान को स्मरण कर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। मंत्री ने कहा कि चैम्बर ने व्यापारियों-उद्यमियों और सरकार के बीच सेतु का कार्य कर उद्योग-व्यापार के विकास में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने जानकारी दी कि रक्षा मंत्रालय 19-21 सितंबर को रांची में डिफेंस एक्सपो आयोजित करेगा, जिसमें झारखंड के उद्यमियों को रक्षा क्षेत्र में संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व महासचिवों व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया तथा स्वदेशी उत्पादों की सूची वाला पोस्टर भी लॉन्च किया गया।


