रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया

* 40 यूनिट रक्त संग्रह, 60 लोगों का नेत्र जांच हुआ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में शनिवार को सातवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन के द्वारा व्यापक मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इसके तहद स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभी कर्मचारी, विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी इस स्वास्थ्य कैंप से लाभान्वित हुए।

दीप प्रज्वलन कर और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
स्वास्थ्य शिविर मे शुगर जांच, ब्लड प्रेशर, स्वास्थ्य जांच किया। ए एस जी नेत्र जांच अस्पताल से नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किया गया।
ब्लड डोनेशन में 40 यूनिट रक्त दान हुआ। रक्त शर्करा की जांच 65 लोगों ने कराई और नेत्र जांच से 60 लोग लाभान्वित हुए।
इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर यूनिटी की ओर से सीमा बाजपेई, बलराम ठाकुर, रोहित गुलाटी,पुरनेंदु सरकार,मेंबर ऑफ फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के श्री धर्मेंद्र और वी बी डी ए की ओर से सुनील मुखर्जी,
ए एस जी अस्पताल से नजमुल हसन , मिस नयन कुमार, ब्रम्हानंद अस्पताल से डॉ शुभाशीष डे , प्रदीप शर्मा नंदनी मुखी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर लाइंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर यूनिटी की ओर से सभी को भेंट स्वरूप छाता प्रदान किया गया।
कॉलेज के अध्यक्ष श्री राम बचन जी ने सातवें स्थापना दिवस के विषय में बोलते हुए कहा कि शिक्षा और सामाजिक सरोकार दोनों ही हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हम अपने विद्यार्थियों को इस तरह से तैयार करते हैं कि वह बदलते हुए तकनीकी युग की आवश्यकता को समझते हुए अपने ज्ञान को परिमार्जित करें।
सचिव गौरव बचन ने कहा कि संस्थान ने हमेशा अपने हिस्से के दायित्व को निभाया है और बदलते एकेडमिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए अपने पाठ्यक्रम को भी विस्तार दिया है।
इस अवसर पर अध्यक्ष रंभा देवी, प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर, सहसचिव विवेक बचन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुमन लता और धन्यवाद ज्ञापन आई क्यू ए सी इंचार्ज डॉक्टर गंगा भोला ने किया।

