जामताड़ा में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द का चुनाव संपन्न
मौलाना सईद अहमद कासमी पुनः जिला अध्यक्ष चुने गए, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा। जमीयत उलेमा-ए-हिन्द, जिला जामताड़ा का चुनाव शनिवार को मदरसा दारुल उलूम बामनडिहा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से मौलाना सईद अहमद कासमी को एक बार फिर जिला अध्यक्ष चुना गया। साथ ही हाफिज जलालुद्दीन अंसारी को जिला महासचिव, मौलाना अमजद को कोषाध्यक्ष, मौलाना शराफत हुसैन को उपाध्यक्ष और मौलाना सद्दाम को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा मजलिस-ए-आमला एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गले लगाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मौलाना सईद अहमद कासमी ने कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि जमीयत के पैग़ाम को घर-घर तक पहुँचाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मसीहुर रहम, गुलशन अली, मौलाना आलमगीर, मास्टर सनाउल्लाह, मास्टर मुर्तजा, मुफ़्ती सैफुल इस्लाम, हाजीक भाई, रशीद अंसारी और कारी फारूक-ए-आजम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।
चुनाव प्रक्रिया के सफल आयोजन के बाद संगठन में नए जोश और ऊर्जा का संचार हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज में एकता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

