टाटा स्टील कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित : संजीव चौधरी उर्फ टुन्नु चौधरी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच 16 सितम्बर 2023 को हुए समझौते को लेकर फैली अफवाहों पर यूनियन अध्यक्ष श्री संजीव चौधरी ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि इस समझौते से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की नौकरी खत्म हो जाएगी, लेकिन यह पूरी तरह गलत है।

यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि समझौते के पेज नंबर 3, क्लॉज़ 9 (a) में साफ लिखा है कि – “जो कर्मचारी अभी जिस पद पर काम कर रहे हैं, वे उसी पद पर काम करते रहेंगे। केवल तब ही वह पद खाली होगा जब कर्मचारी खुद प्रमोशन, ट्रांसफर, रिटायरमेंट, इस्तीफा या अन्य स्वाभाविक कारणों से नौकरी छोड़ेंगे।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कर्मचारी की नौकरी या पद पर कोई खतरा नहीं है। यूनियन ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और निश्चिंत होकर अपना काम करते रहें।


