Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़जोड़ी क्लस्टर में नाटक के माध्यम से जंक फूड के नुकसान पर जागरूकता कार्यक्रम
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    गढ़जोड़ी क्लस्टर में नाटक के माध्यम से जंक फूड के नुकसान पर जागरूकता कार्यक्रम

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 29, 2025Updated:August 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गढ़जोड़ी क्लस्टर में नाटक के माध्यम से जंक फूड के नुकसान पर जागरूकता कार्यक्रम

    निजाम खान।राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा : जिले के कुंडहित प्रखंड के गढ़जोड़ी क्लस्टर के मवि प्रसादपुर में शुक्रवार को सहिया साथियों द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जंक फूड के नुकसान और घर के देशी शुद्ध भोजन के फायदे के बारे में जानकारी दी गई। सहिया साथियों ने बताया कि बाजार में मिलने वाले जंक फूड सेहत के लिए हानिकारक होते हैं, इनमें आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होती है और लंबे समय तक इनके सेवन से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। वहीं, घर में बना देशी शुद्ध भोजन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ शरीर को आवश्यक पोषण भी प्रदान करता है।

    कार्यक्रम के दौरान वरीय पदाधिकारियों ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव में इस विषय पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोग अपनी सेहत के प्रति सजग रहें और बच्चों को भी स्वस्थ आहार की आदत डालें।

    इस मौके पर राज्य प्रशिक्षक चंदन, पीएलए डीपीसी कमलेश, जामताड़ा डीपीसी वीपीन कुमार, एसटीटी साहिक अली, एसटीटी लक्ष्मी मडल, बीटीटी अवध विहारी, सहिया साथी पूर्णिमा पंडित, काजल घोष, रिंकु राय और झरना वागती समेत कई सहिया मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर लोगों से घर का शुद्ध और पौष्टिक भोजन अपनाने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागडेहरी पंचायत की मुखिया सूरजमुखी हेंब्रम का सराहनीय प्रयास,दो जरूरतमंद को दिलाया विकलांग प्रमाण पत्र
    Next Article भाजपा नेता भरत सिंह ने दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व॰ रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.