व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करते हुए आगामी तीस अगस्त को रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन मनाएगा अपना सातवां स्थापना दिवस.

राष्ट्र संवाद संवाददाता
रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन आगामी 30 अगस्त , शनिवार को अपना सातवां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर इस वर्ष कॉलेज प्रबंधन ने विस्तृत रूप से मेडिकल कैंप का आयोजन किया है । इसके तहत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सकों का आगमन होगा और महाविद्यालय के सभी कर्मचारी, विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के समुदाय के लोग भी इस स्वास्थ्य कैंप से लाभान्वित होंगे।
इस हेल्थ कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन वॉलंटरी ब्लड डोनेशन संगठन के द्वारा किया जाएगा ।ब्रह्मानंद हॉस्पिटल से भी चिकित्सक उपस्थित रहेंगे जो सामान्य स्वास्थ्य जांच और इसीजी जांच करेंगे । ए एस जी नेत्र जांच अस्पताल से नेत्र जांच शिविर भी आयोजित है।
इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मनोज कुमार ,मेंबर ऑफ फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया श्री धर्मेंद्र और वर्कर्स कॉलेज के एच ओ डी ऑफ़ फिजिक्स डॉ संजय गोराई जी को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। साथ ही इस कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर यूनिटी के भी सम्मानित सदस्यों की उपस्थित रहेगी।

कॉलेज के अध्यक्ष श्री राम बचन जी ने सातवें स्थापना दिवस के विषय में बोलते हुए कहा कि महाविद्यालय के हर एक व्यक्ति के लिए यह हर्ष का दिवस है । विगत 7 सालों की यह शैक्षणिक यात्रा काफी महत्वपूर्ण रही है और हमने नैक के प्रथम सायकल में ही बी प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त कर शैक्षिक गुणवत्ता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रमाणित की है ।महाविद्यालय में शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ विद्यार्थियों को सामुदायिक सेवा कार्य और आउट रीच एक्टिविटी से भी जोड़ा जाता है ताकि वो मानवीय गुणों से परिपूर्ण अच्छे नागरिक और अच्छे शिक्षक बनें।

