303 करोड़ का तोहफ़ा! टाटा स्टील कर्मचारियों को मिलेगा बंपर बोनस, 6 सितंबर तक खाते में आएंगे पैसे
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए त्योहारी तोहफ़ा आ गया है। कंपनी और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता गुरुवार को संपन्न हो गया। समझौते पर टाटा स्टील के एमडी एवं सीईओ टी.वी. नरेंद्रन और यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नू) समेत यूनियन पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।
यूनियन की सख़्त पैरवी के बाद इस साल भी कुल 303.13 करोड़ रुपये बोनस के रूप में कर्मचारियों को मिलेंगे। तय फार्मूले के तहत राशि 273 करोड़ रुपये बन रही थी, लेकिन यूनियन के दबाव पर इसे पिछले साल के बराबर कर दिया गया।
*बोनस समझौते की मुख्य झलकियां*
कुल बोनस राशि : ₹303.13 करोड़
अधिकतम बोनस (पुराने वेज कर्मचारियों के लिए) : ₹3,92,213

S ग्रेड का अधिकतम बोनस : ₹1,10,547
S ग्रेड का न्यूनतम बोनस : ₹39,004
भुगतान की तारीख : 6 सितंबर 2025 तक राशि सीधे कर्मचारियों के खातों में

कर्मचारियों में खुशी की लहर
इस समझौते से कर्मचारियों में जश्न का माहौल है, वहीं यूनियन ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया है।

