गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन हुआ

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर. वीणा बॉयज क्लब द्वारा रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में वर्ष 1995 से लगातार श्री गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ श्री गणपति जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई. बुधवार की आयोजित उद्घाटन समारोह में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया.पंडाल को आकर्षक विद्युत सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित किया गया है.इसके अलावा फूलों और अन्य सजावटी सामग्रियों से पूरे पंडाल को विशेष रूप से सजाया गया,जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.इस अवसर पर क्लब के संतोष, सेरु खान, विनोद, उपस्थित थे.समिति ने बताया कि आगामी दिनों में भक्तों के लिए धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

