काशीडीह मारवाड़ी समाज द्वारा चतड़ा चौथ सिंधारा महोत्सव का भव्य आयोजन
भूली हुई परंपरा को पुनर्जीवित कर नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मारवाड़ी समाज काशीडीह द्वारा श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर (श्री श्याम मंदिर), बिस्टुपुर में चतड़ा चौथ सिंधारा महोत्सव का पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को संस्कृति व परंपरा से जोड़ना और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना रहा।

विशेष रूप से 8 से 25 वर्ष तक के युवाओं और नवविवाहित जोड़ों के लिए आयोजित इस महोत्सव में गुड़धानी, डंका, खेल-मनोरंजन, पुरुषों को मेहंदी लगाना, संगीत व स्वादिष्ट जलपान मुख्य आकर्षण रहे। प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल व पत्नी मीना अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने इस भूली परंपरा को पुनर्जीवित करने के प्रयास की सराहना की। जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा समेत प्रांतीय व जिला स्तर के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के सदस्य शामिल हुए।

आयोजन को सफल बनाने में नारी शक्ति विंग की प्रमुख भूमिका रही। संगीता शर्मा, स्वाति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मेनका शर्मा समेत टीम ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत और यादगार बना दिया।


