तारिक अनवर के नगर आगमन पर कांग्रेस जनों ने किया जोरदार स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भारत सरकार के पूर्व मंत्री, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं वर्तमान सांसद तारिक अनवर साहब के नगर आगमन पर कांग्रेस जनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य रियाजुद्दीन खान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय खान, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य रामाश्रय प्रसाद, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव केके शुक्ला, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ज्योतिष मिश्रा, प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव नौशाद आलम, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद आफताब, मुन्ने खान समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने सांसद तारिक अनवर का हार्दिक अभिनंदन किया।


