Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीगणेश और चक्र की होगी पूजा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीगणेश और चक्र की होगी पूजा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 25, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीगणेश और चक्र की होगी पूजा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर), केबुल टाउन में बुधवार, दिनांक 27 अगस्त को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा होगी। पूजा सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी। पूजन और आरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा।

    मंदिर से जुड़े समाजसेवी और उद्योगपति अशोक गोयल और आशुतोष राय ने बताया कि इस पूजा के यजमान जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। पूजन विद्वान आचार्य विनोद कुमार पांडेय कराएंगे। सबसे पहले गणेश जी का पूजन होगा। इसके बाद विष्णु जी के चक्र का पूजन होगा। चक्र के पूजन के बाद उसे बांस के सहारे मंदिर के शीर्ष पर स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी जिसमें लगभग दो दिनों का वक्त लग जाएगा।

    सरयू राय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा हैः श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया में नवनिर्मित शिखर को शोभायमान करने के लिए पीतल धातु से निर्मित लगभग 131 किलोग्राम वजन का विष्णु चक्र ओड़िशा से बनकर आ गया। शुभ बेला में पूजनोपरांत यह मंदिर शिखर पर स्थापित होगा और मंदिर संरचना का अभिन्न अंग होगा।

    बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीगणेश और चक्र की होगी पूजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउच्चतम न्यायालय का आदेश: स्ट्रीट डॉग मानवीय और टिकाऊ समाधान ही सही– अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article स्वर्णरेखा व खरकई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, सतर्कता जरूरी

    Related Posts

    सिमरिया विधायक के पहल पर सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर बनेगा डायवर्सन और लेन ऑगमेंटेशन, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    October 22, 2026

    गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी सशक्त होगा देश: डॉ. पूनम सिंह

    October 22, 2026

    जादूगोड़ा में HCL के CSR फंड में बड़ा खेल : 1000 लीटर की टंकी पर लाल पेंट से लिखा 1500, लाखों का घपला उजागर

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिमरिया विधायक के पहल पर सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर बनेगा डायवर्सन और लेन ऑगमेंटेशन, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी सशक्त होगा देश: डॉ. पूनम सिंह

    जादूगोड़ा में HCL के CSR फंड में बड़ा खेल : 1000 लीटर की टंकी पर लाल पेंट से लिखा 1500, लाखों का घपला उजागर

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संवाद कर युवाओं ने समझी लोकतंत्र की कार्यप्रणाली

    शादी का वादा निभाएं, पहले आत्मनिर्भर बनें युवा : आनंदीबेन पटेल

    विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति: केशव प्रसाद मौर्य

    सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा को दी विदाई, ‘आसछे बोछोर आबार होबे’ के जयकारों से गूंजा माहौल

    गम्हरिया में मकान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

    यूसिल की करोड़ों की सुरक्षा बेअसर, छह महीने में दूसरी बार चोरी

    कोकदा में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार पर दो बार हमला; तीन गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.