उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में भू अर्जन से संबंधित आहूत बैठक संपन्न
आज दिनांक 22.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में भू अर्जन अन्तर्गत सभी परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में उपायुक्त द्वारा भारी बारी से सभी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए रैयतों के मुआवजा भुगतान, जमीन अधिग्रहण, वाउचर कलेक्शन, भुगतान की अद्यतन स्थिति आदि को विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त के द्वारा रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ तक के पथ निर्माण परियोजना से आच्छादित मौजा में भू अर्जन से जुड़े बिंदुओं सहित अन्य परियोजनाओं से जुड़े अद्यतन प्रगति की समीक्षा के क्रम में उन्होंने विभिन्न मौजों से जुड़े रैयतों के मुआवजा भुगतान एवं अन्य बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने लगातार कैंप के आयोजन करने एवं लंबित रैयतों के जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त द्वारा करमाटांड़ लहरजोरी पथ, आरओबी निर्माण आदि परियोजनाओं में जमीन अधिग्रहण मुआवजा भुगतान की समीक्षा कर स्थिति में सुधार लाने एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री सत्यप्रकाश, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, श्री विक्की रविश मुर्मू, सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

