Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 120 फीट लंबा तिरंगा फहराते हुए गीतिलता और हाता चौक में तिरंगा यात्रा निकाल कर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां

    120 फीट लंबा तिरंगा फहराते हुए गीतिलता और हाता चौक में तिरंगा यात्रा निकाल कर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    120 फीट लंबा तिरंगा फहराते हुए गीतिलता और हाता चौक में तिरंगा यात्रा निकाल कर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

    स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व बोध का स्मरण कराता है :-सचिव गौरव बचन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में बी एड, डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एएनएम जीएनएम ,फार्मेसी और स्नातक विभाग के सभी फैकल्टी और विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस।

     


    “आज का नया भारत” थीम पर बोलते हुए सचिव महोदय ने कहा कि “हमें आजादी के महत्व को और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को समझना होगा। एक जिम्मेदार नागरिक बनकर ही हम अपने राष्ट्र के प्रति अपनी भक्ति दिखा सकते हैं।”
    संस्थान के अध्यक्ष रामबचन जी ने पूरे शैक्षणिक संस्थान परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की।
    विद्यार्थियों को प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ने भी संबोधित किया।

     


    विद्यार्थियों ने 120 फीट तिरंगा फहराकर वातावरण को बिल्कुल ही देशभक्तिमय बना दिया।
    कॉलेज परिसर में नर्सिंग के छात्र शिव कुमार ने देशभक्ति का नारा लगाकर भारत और स्वतंत्रता सेनानियों का जय घोष किया। बी एड की सविता महतो और ग्रुप ने झंडा गान किया ।‌स्नातक की पम्मी ने अंग्रेजी में अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। नर्सिंग की कुष्मांडी कुमारी ने हिंदी में देशभक्ति के बारे में अपने विचार बताए। नर्सिंग के छात्र सुजल कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी दी।‌ नर्सिंग की छात्रा जूलियाना ने देशभक्ति पर आधारित कविता पढ़ा ।स्नातक की छात्रा सानिया ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
    इस कार्यक्रम का संचालन किया असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी ने।

     


    तत्पश्चात सभी फैकल्टी और विद्यार्थियों ने हाता चौक पर जाकर वहां तिरंगा यात्रा निकाली।हाता चौक पर सामाजिक विषयों पर आधारित दो नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की गई ।एक नुक्कड़ नाटक से नशा मुक्त समाज का संदेश दिया गया तो दूसरे नुक्कड़ नाटक ने प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया ।
    इस अवसर पर सह सचिव विवेक बचन की भी उपस्थित रही और इन्होंने तिरंगा यात्रा का कुशल नेतृत्व किया ।पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी ड्रोन के माध्यम से की गई। कार्यक्रम की तैयारी में एनएसएस प्रोगाम ऑफिसर डॉ भूपेश चंद की सक्रिय भागीदारी रही।
    स्वतंत्रता दिवस के शुभ उत्सव पर विद्यार्थियों के बीच चॉकलेट और सेवई बुंदिया का वितरण भी किया गया।

    120 फीट लंबा तिरंगा फहराते हुए गीतिलता और हाता चौक में तिरंगा यात्रा निकाल कर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रकवि दिनकर के पैत्रिक आवास पर सिमरिया की बहू और जमशेदपुर की बेटी अंकिता कुमारी का हुआ भव्य अभिनंदन, JPSC में रैंक 30 लाने पर हुई सम्मानित
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया ध्वजारोहण

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.