Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर घर तिरंगा अभियान” के तहत भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा काली जी ने फहराया तिरंगा
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हर घर तिरंगा अभियान” के तहत भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा काली जी ने फहराया तिरंगा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 14, 2025Updated:August 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा काली जी ने फहराया तिरंगा

    जमशेदपुर, 14 अगस्त 2025 —

    देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर, “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण शर्मा काली जी ने आज अपने आवास पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं। दोनों ने मिलकर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत की।

     

    ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए श्री काली जी ने कहा भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है, जहाँ सभी धर्मों के लोग एक साथ प्रेम, भाईचारे और सम्मान के साथ रहते हैं। हम भारतीय अपने देश और तिरंगे से उतना ही प्रेम करते हैं, जितना अपने परिवार से करते हैं। भारतवासी इस पवित्र भूमि की मिट्टी को अपनी मां का दर्जा देते हैं। मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक ही नहीं, बल्कि देश का हर नागरिक अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तत्पर रहता है।

     

    उन्होंने यह भी कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान न केवल हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, एकता और बलिदान की प्रेरणा देने का एक सशक्त माध्यम भी है।

    हर घर तिरंगा अभियान" के तहत भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा काली जी ने फहराया तिरंगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसआईआर मामले में सुप्रीम कोर्ट के सामने संतुलन स्थापित करने की चुनौती
    Next Article कुंडहित बीडीओ के निर्देशानुसार फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत प्रखंड कर्मियों ने खाई दवा

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.