Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। बड़ी संख्या में लोग पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, स्टे ऑर्डर, पी.वी.टी.जी समुदाय की समस्याएं, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ, सड़क निर्माण, भूमि मूल्यांकन, एफआईआर दर्ज न होने, दुकान आवंटन, लंबित म्यूटेशन, चिकित्सा सहायता, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, कलवर्ट निर्माण, बैंक ऋण में सहयोग, आवासीय सोसायटी में पार्किंग विवाद, चौकीदार नियुक्ति की सूची जारी करने, पीएम किसान सम्मान निधि, लंबित पेंशन और राशन भुगतान, दिव्यांग एवं वृद्धजन के शिविर जैसी विभिन्न मांगों के साथ पहुंचे।

    उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध एवं यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य नागरिकों को शीघ्र, सुलभ और न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराना है।

    कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया गया, जिससे आवेदकों को तत्काल राहत मिली। उपायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों का निपटारा मौके पर संभव नहीं है, उनकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।

    कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइसरो शैक्षणिक भ्रमण पर गईं पूर्वी सिंहभूम की छात्राओं ने देखी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें
    Next Article वृहद झारखंड के सपने को साकार करने को राजनीतिक दल आएं एकजुट : बेसरा

    Related Posts

    आमबागान मैदान का अविलंब हो सौंदर्यीकरण: सरयू राय

    August 2, 2026

    ‘वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह’ में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम

    August 2, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आमबागान मैदान का अविलंब हो सौंदर्यीकरण: सरयू राय

    ‘वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह’ में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.