प्रभा देवी बनीं सावन क्वीन, पूजा महानंद नृत्य क्वीन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जनता दल (यू) महिला मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में सावन महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

महिलाओं के लिए नृत्य, रैम्प वॉक, म्यूजिकल चेयर और बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। ज्यूरी में डीएसपी एवं मुक्केबाज अरुणा मिश्रा, नागपुरी अदाकारा प्रिया कैश और सामाजिक कार्यकर्ता मधु सिंह शामिल थीं। प्रतियोगिता में प्रभा देवी सावन क्वीन और पूजा महानंद नृत्य क्वीन बनीं। बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उषा यादव, ममता सिंह, महुआ चक्रवर्ती, सुष्मिता सरकार, रीना डे और सबिता ठाकुर की अहम भूमिका रही। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।



