10 से 15 अगस्त तक भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर केंद्र के निर्देशानुसार आगामी 10 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के निमित्त भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण के अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया!
भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित करेंगे!जिस तरह से पहलगाम में आतंकी हमले के बाद नरेंद्र मोदी जी के दृढ़ संकल्प से भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के आतंकियों को धूल चटाने का काम किया है इसी कारण इस स्वतंत्रता दिवस को भाजपा विजय दिवस के रूप में मनाएगा और हर गली चौराहा पर भारतीय झंडा लगाया जाएगा!
मुख्य अथिति भाजपा नेता संजीव अग्रवाल नें कहा कि जिस तरह से पहलगाम में आतंकियों द्वारा एक सोची समझी साजिश के तहत पूछकर सैलानियों को मारा गया जिससे भारत में दंगा फैल सके! लेकिन उसके बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के अड्डों को मिट्टी में मिलने का काम किया गया जिससे पूरे देश में हर्ष है इसी कारण इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा इसे विजय दिवस के रूप में मनाने जा रहा है जिसके तहत 10 से लेकर 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा! 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराना सुनिश्चित किया गया है! 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों युद्ध स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जगह के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा!स्वच्छता अभियान के उपरांत सभी स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा! 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकालने के साथ साथ संगोष्ठी भी किया जाएगा!
ज़िला प्रभारी निवास मंडल नें कहा कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हर गली हर मोहल्ला हर जिला में तिरंगा यात्रा निकाला गया था,आने वाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिर से एक-एक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के घरों में तिरंगा लगने के साथ-साथ तिरंगा यात्रा निकालेंगे!
भाजपा नेता माधव महतो नें कहा कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा का कार्यक्रम आहूत किया गया है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष सुमित शरण के अध्यक्षता में एक कार्यशाला संपन्न किया गया! इस वर्ष का तिरंगा यात्रा हर वर्ष से थोड़ा अलग होने वाला है क्योंकि भारतीय सेना ने अपने पराक्रम को दिखाते हुए आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से जवाब दिया है वह देश का आन बान शान और गौरव है इस स्वतंत्रता दिवस पर यह विजय दिवस हर घर के चौखट तक पहुंचेगी! भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता हर घर में तिरंगा लगाकर ऑपरेशन सिंदूर का पैगाम लें लेकर जायेगा!
कार्यक्रम के अंत में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय शिबू सोरेन जी के आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया!
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मितेश शाह तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रभारी रंजीत तिवारी ने दिया!
मौक़े पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल,भाजपा नेता विनोद मंडल,पूर्व जिलाध्यक्ष संतन मिश्रा,ज़िला मंत्री मोहन शर्मा तथा सुजाता सिंह,ज़िला उपाध्यक्ष राम सिंह यादव,महेंद्र मंडल,ज़िला मिडिया प्रभारी आभा आर्या,सह मिडिया प्रभारी प्रदीप राउत, कार्यालय मंत्री प्रवीण मिश्रा,अब्दुर रकीब अंसारी,सूरज झा,मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा,ओमप्रकाश यादव,लोकेश महतो,ठाकुर मनी सिंह द्वारिका सिंह,मंगल सोरेन,अंजनी तिवारी,चंदन राउत,निमाई सेन, परिचय मंडल,अमित सिंह सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!!

