Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र संवाद के खबर का असर:यूसील सीएमडी पर महिला अधिकारी के यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज
    Breaking News Business Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां संवाद विशेष हजारीबाग

    राष्ट्र संवाद के खबर का असर:यूसील सीएमडी पर महिला अधिकारी के यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2025Updated:August 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद के खबर का असर:यूसील सीएमडी पर महिला अधिकारी के यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज

    राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता
    जादूगोड़ा। भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) के अध्यक्ष-सह-सीएमडी डॉ. संतोष कुमार सतपति पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। यूसील की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नैना चौधरी ने जादूगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने 1 दिसंबर 2024 से 31 जुलाई 2025 के बीच सीएमडी द्वारा कई बार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

     

    पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए पुलिस से जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई। भारी दबाव के बावजूद मामला दर्ज हुआ है और पुलिस ने जादूगोड़ा थाना कांड संख्या 43/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    घटना के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है तथा कई संगठनों ने पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। यूसील प्रबंधन की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। डॉ. संतोष कुमार सतपति ने आरोपों को आधारहीन बताया है।

     

    राष्ट्र संवाद ने इस मामले को पहले ही प्रमुखता से 19 जुलाई को प्रकाशित किया था, जिस पर अब मुहर लग गई है। यह मामला न केवल यूसील की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर धक्का पहुंचा रहा है, बल्कि भ्रष्टाचार के आरोपों से पहले से घिरे संगठन के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर रहा है।

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर:यूसील सीएमडी पर महिला अधिकारी के यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनहित के कार्यों से दूर है राज्य सरकार : अर्जुन मुंडा
    Next Article मित्रताः रिश्तों की आत्मा और संवेदना की जीवंत सरिता

    Related Posts

    10 माइल होटल गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, सिंटू सिंह गिरफ्तार

    September 8, 2026

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

    September 8, 2026

    आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का उद्घाटन, हृदय रोगियों को मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    10 माइल होटल गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, सिंटू सिंह गिरफ्तार

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

    आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का उद्घाटन, हृदय रोगियों को मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा

    दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, कहा- डिग्री के साथ चरित्र और संस्कार भी जरूरी

    जमशेदपुर में आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, 10 सितंबर को समापन कार्यक्रम

    छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लो, वरना सड़क से सदन तक होगा आंदोलन: अभय सिंह

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : परविंदर सिंह

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 10 दिन में 4000 टन बफर स्टॉक खपाया, फिर भी देशभर में भाव बढ़े

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.