Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अहमदाबाद में एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में झड़प, छात्र नेताओं को चोटें आई
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अहमदाबाद में एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में झड़प, छात्र नेताओं को चोटें आई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद: जवाहर लाल नेहरु विश्व विद्यालय दिल्ली ( जेएनयू) में हथियारबद्ध गुंडो ने घुसकर छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की, जिसके विरोध में उतरे एनएसयूआई के छात्र नेता व एबीवीपी के समर्थकों में जमकर लात-घूंसा व डंडे चले. इस झडप में दो दर्जन छात्र नेताओं को चोटें आई है. एनएसयूआई ने मंगलवार को पालड़ी अहमदाबाद स्थित एबीवीपी कार्यालय पर हल्लाबोल का ऐलान किया था. छात्र नेता निखिल सवाणी दर्जनों छात्र के साथ वहां पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष रुत्विज पटेल व अन्य बाहर निकले. उनमें से कईयों के हाथ में लाठी, डंडा, पाइप व स्टिक थी. सड़क पर पुलिस कर्मियों की मौजदूगी में दोनों संगठनों के नेताओं में जमकर लात-घूसे चले. एनएसयूआई नेता निखिल सवाणी से पहले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की की तथा बाद में सिर में पाइप से दे मारा, इससे उनका सिर फट गया.एबीवीपी का आरोप है एनएसयूआई नेताओं ने कार्यालय में घुसकर छात्रों का मारा. घायल निखिल सवाणी व अन्य कई छात्रों का अहमदाबाद के वीएस अस्पताल में उपचार किया गया. यहां गुजरात कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल भी पहुंच गये. उन्होने एनएसयूआई के छात्रों से बात की और कहा कि भाजपा के इशारे में यह गुंडागर्दी की गई. गुजरात भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष रुत्विज पटेल ने कहा कि यह बहुत ही दुःखद घटना है. एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा एबीवीपी कार्यालय पर हमला किया गया है. दोनों ही संगठनों के लोग घायल हुए है.गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले का शांतिपूर्ण रुप से विरोध करने के लिए एबीवीपी के कार्यालय पहुंचे थे. लेकिन यहां भी एबीवीपी के गुंडो द्वारा छात्रों पर हमला किया गया. एनएसयूआई के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल सवाणी पर लाठियां बरसाई गयी. वे गंभीर रुप से घायल हो गये है. इस घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है. सरकार को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने कहा कि कांग्रेस देश के टुकड़े करने के निर्देश देने वालों तथा अफजल गुरु समर्थकों के साथ रह कर विभाजन की राजनीति करती है. राज्य की जनता सब देख रही है समय आने पर जवाब देंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेएनयू पहुंची दीपिका पादुकोण, हिंसा के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में हुईं शामिल
    Next Article डेथ वारंट के बाद निर्भया के गुनहगार फूट-फूट कर रोए, चारों को अलग-अलग बैरक में रखा

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.