Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था लोक समपर्ण की ओर से श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का हुआ आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सामाजिक संस्था लोक समपर्ण की ओर से श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का हुआ आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामाजिक संस्था लोक समपर्ण की ओर से श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का हुआ आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। समाज कल्याण को समर्पित शहर की सामाजिक संस्था लोग समर्पण की ओर से पवित्र सावन माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का आयोजन किया गया। भालूबासा मेन रोड स्थित काली मंदिर प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चले महाभोग कार्यक्रम में हजारों स्थानीय निवासियों के संग शहर के राजनीतिक, सामाजिक एवं कॉरपोरेट जगत से जुड़े कई गणमान्यजनों ने भाग लिया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ललित दास की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने आगन्तुक अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। वहीं, आयोजन स्थल पर विशालकाय बाबा बर्फानी के दर्शन कर स्थानीय निवासी उत्साहित नजर आए।

    इस अवसर पर संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के सबसे प्रिय सावन माह के तृतीय सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ को विधिवत भोग लगाने के पश्चात महाभोग का आयोजन प्रत्येक वर्ष होता है। जिसमें शहर के गणमान्य अतिथियों के संग स्थानीय निवासी पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव से भोग ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि महाभोग में सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली। वहीं, अध्यक्ष ललित दास ने आयोजन में शामिल हुए सभी अतिथियों के प्रति पूरे लोक समर्पण परिवार की ओर से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

    इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले एवं अजय साह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, संजय जयसवाल, राजीव जयसवाल, कुलवंत सिंह बंटी, डॉ आर के अग्रवाल, डॉ राजीव ठाकुर, पप्पू उपाध्याय, जीवन साहु, सूरज सिंह, युवराज सिंह, विकास शर्मा, बबलू गोप समेत संस्था के सचिव नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, देव कैबर्ता, दीपक सिंह, मिथिलेश साव, रूपेश साहू, रितेश दत्ता, धीरज कैबर्ता, देवाशीष पोद्दार, सुभाष मुखी, गौरव केबर्ता एवं अन्य शामिल हुए।

    सामाजिक संस्था लोक समपर्ण की ओर से श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का हुआ आयोजन हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल में भ्रष्टाचार की नई परतें उजागर, प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल
    Next Article बोल बम के जयकारे से गूंजा सिदगोड़ा सूर्यधाम, सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के गंगाजल से हजारों शिवभक्तों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, शिवभक्तों के संग पैदल जल लेकर सूर्यधाम शिवालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.