जमशेदपुर के दिव्यांश सिंह ने फिर लहराया परचम, नेशनल के लिए चयनित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। शहर के होनहार बालक दिव्यांश सिंह ने एक बार फिर जमशेदपुर का नाम रौशन किया है। मधुपुर स्थित मधुस्थली विद्यापीठ में आयोजित CISCE रीजनल अंडर-14 ओपन साइट राइफल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में दिव्यांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उनका चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हो गया है।

मोतीलाल पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 के छात्र दिव्यांश सिंह अपनी उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे जमशेदपुर का गौरव बढ़ा रहे हैं। उनके पिता अभिषेक सिंह ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि माता डॉली सिंह गृहिणी हैं। परिवार ओल्ड डीएस फ्लैट, न्यू केबल टाउन में निवास करता है। दिव्यांश की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, परिजनों और इलाके के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


