Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में ‘स्वालंबी झारखंड’ के लघु ऋण वितरण समारोह में 75 महिलाओं को मिला 25 लाख का ऋण, राज्यपाल संतोष गंगवार रहे मुख्य अतिथि
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में ‘स्वालंबी झारखंड’ के लघु ऋण वितरण समारोह में 75 महिलाओं को मिला 25 लाख का ऋण, राज्यपाल संतोष गंगवार रहे मुख्य अतिथि

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में ‘स्वालंबी झारखंड’ के लघु ऋण वितरण समारोह में 75 महिलाओं को मिला 25 लाख का ऋण, राज्यपाल संतोष गंगवार रहे मुख्य अतिथि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: स्वदेशी जागरण मंच और भारतीय विपणन विकास केंद्र (CBMD) से संबद्ध संस्था स्वालंबी झारखंड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (SJMDC) द्वारा माइकल जॉन प्रेक्षागृह, बिष्टुपुर में तेरहवां वार्षिक लघु ऋण वितरण समारोह आयोजित किया गया।

    इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल महामहिम श्री संतोष गंगवार मुख्य अतिथि और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

    इस दौरान संस्था द्वारा 75 महिलाओं के बीच 25 लाख रुपये का लघु ऋण वितरित किया गया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि आज भी लाखों ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक बैंकिंग सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसी स्थिति में स्वालंबी झारखंड जैसी संस्थाएं उन्हें न केवल आर्थिक सहायता देती हैं, बल्कि आत्मविश्वास और स्वावलंबन का भाव भी जगाती हैं। राजयपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुद्रा योजना और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को सराहते हुए कहा कि इन योजनाओं की सफलता का दारोमदार ज़मीनी स्तर पर काम करने वाली संस्थाओं पर है।

    ऋण प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस अवसर पर काफी प्रसन्न दिखीं और कहा कि वे इस राशि से स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनेंगी।S JMDC संस्था बीते 13 वर्षों में 4000 से अधिक महिलाओं को ऋण प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी बना चुकी है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त प्रयास है जो समाज में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत कर रहा है।

    जमशेदपुर में ‘स्वालंबी झारखंड’ के लघु ऋण वितरण समारोह में 75 महिलाओं को मिला 25 लाख का ऋण राज्यपाल संतोष गंगवार रहे मुख्य अतिथि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा में NDRF की टीम की मदद से सैकड़ों लोगों को निकाला गया: डॉ कविता परमार
    Next Article कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में पंचायत, वार्ड व बूथ कमिटी गठन पर जोर

    Related Posts

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    September 18, 2026

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    September 18, 2026

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    सेवा बनी जन्मदिन का संकल्प: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो के युवाओं ने किया रक्तदान

    11 किलो के लड्डू की नीलामी, जरूरतमंदों की मदद में खर्च होगी राशि

    ‘आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की भाजपा गोलमुरी मंडल ने की कामना।

    ESIC शाखा कार्यालय आदित्यपुर में आश्रित परिवारों को सौंपी गई लाखों रुपये की एरियर राशि

    महादलित टोला में विशेष सहयोग शिविर: संत रविदास जयंती पर 100 आवेदनों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

    कोचिंग डिपो बरौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाबा विश्वकर्मा पूजा।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.