Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अटल क्लीनिक का नाम चेंज कर मदर टेरेसा रखने पर झारखंड सरकार का भाजयुमो ने किया पुतला दहन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अटल क्लीनिक का नाम चेंज कर मदर टेरेसा रखने पर झारखंड सरकार का भाजयुमो ने किया पुतला दहन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अटल क्लीनिक का नाम चेंज कर मदर टेरेसा रखने पर झारखंड सरकार का भाजयुमो ने किया पुतला दहन

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: भाजपा ने कहा झारखंड की जनविरोधी हेमंत सोरेन सरकार द्वारा झारखंड निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर स्थापित “अटल क्लिनिक” का नाम बदलकर “मदर टेरेसा क्लिनिक” करनें के विरोध में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित माँ चंचला मंदिर चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया है!
    भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह नें कहा कि झारखंड में एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति ने राज्य की सियासी फिजा को गरमा दिया है। झारखंड के निर्माता और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर स्थापित “अटल क्लिनिक” का नाम बदलकर “मदर टेरेसा क्लिनिक” किए जाने के निर्णय ने जनता की भावनाओं को आहत किया है। इस राष्ट्रविरोधी और जनविरोधी फैसले के विरोध में आज जामताड़ा जिला मुख्यालय के माँ चंचला मंदिर चौक पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को यह समझना होगा कि झारखंड की जनता अपने राष्ट्रनिर्माताओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। अटल जी सिर्फ एक नेता नहीं,बल्कि एक युगद्रष्टा थे। उनके नाम को मिटाकर मदर टेरेसा के नाम पर संस्थान बनाना, तुष्टिकरण की निम्नतम राजनीति का उदाहरण है।
    ज़िला मंत्री मोहन शर्मा नें कहा कि झारखंड निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नाम से चल रहे क्लीनिक को बदलकर झारखण्ड सरकार द्वारा मदर टेरेसा करना एक सोची समझी साजिश है!झारखंड में पहले से ही लगभग 30 परसेंट आदिवासियों का धर्मांतरण हो चुका है और इस फैसले से धर्मांतरण को और गति मिलेगा! अबुआ सरकार कहने वाली झारखंड सरकार अपने आदिवासियों का ही धर्मांतरण करने पर तुली हुई है उनके इस फैसले से मिशनरियों को बहुत ही अच्छा मौका मिल गया है ज्यादा गति से ज्यादा धर्मांतरण करने का!उनके इस फैसले से झारखंड के असली मालिक आदिवासियों के लिए यह खाई का काम करेगा!उन्होंने मांग किया कि राज्य सरकार तुरंत इस फैसले को वापस ले और अटल क्लिनिक का नाम पुनः बहाल किया जाए।
    अरिजीत मिश्रा नें चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया,तो भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाएंगे और इस तुष्टिकरण की राजनीति को बेनकाब करेंगे।
    मौक़े पर भाजपा नेता राजेंद्र राउत, ज़िला मिडिया मिडिया प्रभारी प्रदीप राउत, कार्यालय मंत्री प्रवीण मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अब्दुर रकीबअंसारी,पिंटू गुप्ता, सम्राट मिश्रा,सुप्रकाश चौधरी,वरुण मंडल,जीत दुबे, प्रिंस कुमार सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में आगामी पुनरीक्षण कार्यों के दृष्टिगत मतदान केंद्रों के जिओ फेंसिंग एवं नजरी नक्शा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न
    Next Article आईटीडीए स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी, जामताड़ा अनंत कुमार की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.