Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्‍यप्रदेश में पैर फैलाने लगे नक्सली, केबी दलम नाम से बनाया संगठन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मध्‍यप्रदेश में पैर फैलाने लगे नक्सली, केबी दलम नाम से बनाया संगठन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल: सीमावर्ती राज्यों-महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और झारखंड के नक्सली अब मप्र के कई जिलों में अपने पैर फैला रहे हैं. कान्हा भोरमदेव दलम केबी के नाम से नक्सलियों के नए संगठन की मप्र में उपस्थिति दर्ज हुई है. बारिश के दौरान मप्र-छग की सीमावर्ती नदी सोन, बंजर और टांडा में पानी के भराव का फायदा उठाकर इन संगठनों ने अपना नेटवर्क बढ़ाया है.कान्हा राष्ट्रीय पार्क की सीमा से छत्तीसगढ़ के नक्सलियों ने मोतीनाला और बिछुवा होते हुए मंडला और डिंडौरी के रास्ते अमरकंटक व अनूपपुर जिले तक पहुंच बना ली है. उधर, झारखंड की सीमा से लगे सिंगरौली से सीधी जिले तक नक्सली गतिविधियां दर्ज की गई हैं.

    छग-महाराष्ट्र का दबाव

    छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद नक्सली मप्र को अपना पनाहगार तो बना ही रहे हैं, साथ में प्रदेश में नेटवर्क का विस्तार भी कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक इन दिनों पेंच-कान्हा कॉरिडोर से नक्सली संगठन छत्तीसगढ़ से बालाघाट में प्रवेश कर मंडला-अमरकंटक की ओर जा रहे हैं. बालाघाट के बैहर और मंडला के बिछिया-मवई तहसील में ग्रामीणों ने पुलिस को भी संदिग्ध लोगों को देखे जाने की सूचना दी है. बारिश से पहले भी इन क्षेत्रों में नक्सलियों ने शरण ली थी, तब नदी में पानी ज्यादा होने के कारण नक्सलियों के लिए सुरक्षित इलाका बन गया था.

    मुठभेड़ के बाद बौखलाए

    बालाघाट जिले के लांजी इलाके के देवरबेली स्थित पुजारी टोला में जुलाई में पुलिस ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया था. मुठभेड़ में तीन नक्सली फरार हो गए, इस घटना के बाद से ही नक्सली बौखलाए हुए हैं. बदला लेने के लिए वे बड़ी वारदात करने की फिराक में बताए जाते हैं. इस बारे में मप्र के गृह मंत्री बाला बच्चन से बात करने कोशिश की गई पर वे उपलब्ध नहीं हुए.

    बालाघाट के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के मुताबिक महाराष्ट्र के गोंदिया के पास एक गांव में इन दिनों तीन नक्सल प्रभावित राज्यों का संयुक्त कैंप लगाया गया है, जिस कारण बहुत सारी सूचनाएं एक-दूसरे से शेयर हो रही हैं. बेहतर समन्वय बन रहा है. नक्सली विस्तार के संबंध में तिवारी कहते हैं कि स्थिति पूरी तरह हमारे नियंत्रण में है. बड़ी वारदात की आशंका पर कहा कि ऐसी खबरें आती रहती हैं. पूरी सतर्कता बरती जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोने की कीमतों में लगातार उछाल, 41 हजार के पार पहुंचा
    Next Article CM हेमंत सोरेन ने छोड़ी दुमका सीट, पत्नी लड़ सकती हैं चुनाव

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.