Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मैया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं का डीसी ऑफिस में प्रदर्शन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मैया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं का डीसी ऑफिस में प्रदर्शन

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 24, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मैया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं का डीसी ऑफिस में प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पूर्वी सिंहभूम जिले की सैकड़ों महिलाओं ने गुरुवार को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध पूर्व जुगसलाई विधानसभा प्रत्याशी विमल बैठा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें पटमदा, बोड़ाम, पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हुईं।

    महिलाओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उन्हें “मैया सम्मान योजना” की राशि कई महीनों से नहीं मिली है। अंचल और डीसी कार्यालय के बीच उन्हें भटकाया जा रहा है, लेकिन न कोई स्पष्ट जानकारी मिल रही है और न ही समाधान।

    प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि योजना से मिलने वाली राशि उनके घरेलू खर्च और बच्चों की शिक्षा के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन राशि नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

    क्या है ‘मैया सम्मान योजना’?

    झारखंड सरकार की यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही है, जिसमें पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह एक निश्चित आर्थिक सहायता दी जाती है। महिलाओं ने प्रशासन से योजना की समुचित जांच और बकाया राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की है।

    मैया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं का डीसी ऑफिस में प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवानिवृत्त डीएसपी कमल किशोर की बहू, आईपीएस अंकिता मिश्रा को राष्ट्रीय सम्मान
    Next Article प्रभात शर्मा बने पीआरसीआई के ईस्ट ज़ोन डायरेक्टर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी को मिली नई ज़िम्मेदारी

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    June 20, 2026

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.