Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वैशाली में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कंटेनर टक्कर में तीन की जलकर मौत, ओवरलोडिंग पर फिर उठा सवाल
    Breaking News Business Headlines कारोबार पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    वैशाली में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कंटेनर टक्कर में तीन की जलकर मौत, ओवरलोडिंग पर फिर उठा सवाल

    News DeskBy News DeskJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वैशाली में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कंटेनर टक्कर में तीन की जलकर मौत, ओवरलोडिंग पर फिर उठा सवाल

    वैशाली, बिहार।
    हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग के रंगीला चौक के पास मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक और कंटेनर (हाइवा) की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक और कंटेनर धू-धूकर जल उठे। हादसे में चालक, खलासी समेत तीन लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

     

    घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की कई गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया। शवों को बाहर निकालने के लिए तीन क्रेन मंगवाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद वाहन से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और तीनों लोग जिंदा जल गए।

    हादसे की Live तस्वीरें सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और यात्रियों में प्रशासन और परिवहन विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

     

    ओवरलोडिंग बना जानलेवा!

    बार-बार सामने आने वाले ऐसे हादसों के बावजूद परिवहन विभाग का रवैया चिंताजनक है। क्या विभाग कभी यह सोचता है कि ओवरलोड वाहन सिर्फ कानून तोड़ते ही नहीं, ज़िंदगियाँ भी निगल जाते हैं? हर बार की तरह इस हादसे के बाद भी यही सवाल गूंज रहा है — “ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कब होगी?”

    ओवरलोडिंग पर फिर उठा सवाल वैशाली में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कंटेनर टक्कर में तीन की जलकर मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविपक्ष के दबाव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अगले मंगलवार को 16 घंटे की चर्चा
    Next Article नीतीश बनाम तेजस्वी: सदन में दिखा टकराव, तकरार और तख्त की तड़प!

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.